सभी 13 थानों में साइबर डेस्क की स्थापना : अब पीड़ितों की समय पर हो सकेगी सुनवाई

मण्डला lसाइबर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु मंडला पुलिस द्वारा जिले के सभी 13 थानों में साइबर डेस्क की स्थापना की गई है। प्रत्येक थाने में 01 उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक तथा 02-02 आरक्षक/प्रधान आरक्षक को साइबर डेस्क हेतु कार्य के लिए आदेशित किया गया है।
इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला मुख्यालय मंडला में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, दो सत्रो मे आयोजित प्रशिक्षण में उन्हें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP – www.cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, उसकी मॉनिटरिंग करने तथा प्रभावी कार्रवाई की प्रक्रिया में प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक पुलिस स्टेशन में साइबर डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों के लिए साइबर अपराधों की रिपोर्ट करना और समय पर सहायता प्राप्त करना आसान बनाना है, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में साइबर अपराध की शिकायतों की रिपोर्टिंग और निवारण को सुविधाजनक बनाने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर को भी मजबूत किया जा रहा है







