देश

सत्य सांई बाबा के जन्मोत्सव पर निकली प्रभात फेरी, आज शाम सत्यजोत गार्डन में मुख्य कार्यक्रम, सप्ताह भर चला आयोजनों का सिलसिला

कटनी, यशभारत। श्री सत्य साई बाबा का 1OO वां जन्मदिन आज सांई भक्तों द्वारा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से विविध कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है, जिसमें सर्वधर्म भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ग्रामसेवा, वृद्धाश्रम सेवा, नारायण सेवा और जरूरतमंदों को भोजन कराना शामिल है। अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किया गया।
जानकारी के मुताबिक आज शाम साढ़े 6 बजे नदीपार स्थित सत्यज्योत लॉन में मुख्य जन्मोत्सव समारोह आयोजित होगा। इस उपलक्ष्य में आज प्रातः 5 बजे से साईजन्म, साई जलाभिषेक,रूद्रम वेदपाठ,सुबह 6:30 से वृहद प्रभातफेरी के रूप में विशाल साई शोभायात्रा गोविंददेव मंदिर से निकाली गई, जो झंडाबाजार,घंटाघर, गर्गचौराहा होती हुई,वापस मंदिर में संपन्न हुई। तत्पश्चात आज ही सुबह 9:30 पर शासकीय चिकित्सालय में नित्य नारायण सेवा के बाद 10 बजे से महिला एवं पुरुष साईभक्तों द्वारा फल वितरित किए गए। युवा सेवादल ने भी भोजन प्रसाद के पैकेट नगर में जरूरतमंद को वितरित किए। साई समिति ने सभी भक्तगणों से सायं 6:30 से सत्यज्योत लॉन में होने वाले साई जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में पहुंचने का आग्रह किया है।IMG 20251123 WA0580 IMG 20251123 WA0576 IMG 20251123 WA0575 IMG 20251123 WA0579

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button