भोपालमध्य प्रदेश
सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस पलटी 40 यात्री घायल, करीब 6 की हालत नाजुक…. क्षेत्र में हड़कंप

रीवा lमऊगंज के हनुमना थाना अंतर्गत मुनहाई ग्राम पंचायत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अदवा नदी के पुलिया पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब बस हनुमना से जड़कुड़ की ओर जा रही थी।
बस में सवार 40 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना में बताया जा रहा है कि करीब 40 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।
सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया है। वहीं, 5 से 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।