जबलपुरमध्य प्रदेश
संजीवनी नगर में शिक्षक दंपत्ति के घर में चोरी : मायके गयी थी पीडि़ता, जेवरात और नगदी चोरी

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर की जसूजा सिटी में दरमियानी रात शिक्षक दंपत्ति के सूने मकान में चोरों ने धाबा बोलते हुए जेवरात और नगदी पार कर, मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं चोर कैमरे की हार्ड डिस्क तक चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आशा झारिया निवासी फेस 3, जसूजा सिटी ने बताया कि वह गढ़ा में तथा पति बडख़ेड़ा में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। 26 दिसंबर 2021 को वह अपने मायके गोटेगांव गयी थी। पति बडख़ेड़ा में कार्यस्थल पर थे। आज सुबह जब घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ पड़ा था और अलमारी का लॉक क्रेक था, जिसमें रखे जेवरात और नगदी समेत कुल 35 हजार का माल गायब था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।