जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 8 डिग्री हुआ तापमान :  फसलों में पाला की सम्भना,किसानों की बढ़ी चिंता

सिवनी यश भारत:-शीतलहर के प्रभाव से जिले में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। बीते 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिसे की गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को 3 डिसे की गिरावट के बाद 9.6 पर आ गया था, जो गुरुवार को डिसे की गिरावट के साथ 8.8 पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिसे था। इसके उलट अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले गुरूवार को लगभग एक डिसे की बढ़ोत्तरी दर्ज है। इसके बावजूद दिन में भी तापमान में सर्द हवाओं से ठिठुरने महसूस की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिसे था, जो गुरूवार को बढ़कर 24.6 पहुंच गया। बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। कड़ाके की ठंड व ठिठुरन के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। हालाकि दोपहर की तेज धूप से लोगों को शीतलहर में राहत मिल रही है। लेकिन शाम होते ही ठंड के साथ शीतलहर का असर दिखने लगता है। बर्फीली हवाओं से बचने लोगों ने आग व गरम कपड़ों का सहारा लिया। जिले में मंद गति से शीतलहर की हवाएं बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा। शरीर को गरम को स्वास्थ्य को बेहतर रखने लोग गुड़, तिल से बनी खाद्य सामग्री का सेवन कर रहे हैं। चिकित्सकों ने बुजुर्गों और बच्चों को शीतलहर से बचाने की सलाह दी है।

 

फसलों में पाला की सम्भना:-

मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंड के बीच सुबह और रात में कोहरा छा रहा है। ऐसे में फसलों पर पाला व तुषार की आशंका बढ़ गई है। कृषि विज्ञानियों का कहना है कि हवाएं चलने पर पाला का खतरा कम होगा। सर्द हवाएं रूकने पर फसलों में विभिन्न रोगों के साथ पाला पड़ने की आशंका बढ़ जाएगी। इससे चने फसल में इल्लियों व गेंहू फसल पीली पड़ने की संभावना बढ़ेगी। किसानों को पाला से फसलों को बचाने कृषि विज्ञानी ने रात में हल्की सिंचाई तथा खेत की मेढ़ पर धुआं करने की सलाह दी है।

 

5 दिनों में ये है तापमान की स्थिति:-

तारीख-अधिकतम-न्यूनतम

5 जनवरी-28.2-11.6

6 जनवरी-28.6-13.4

7 जनवरी-23.4-12.6

8 जनवरी-23.6-9.6

9 जनवरी-24.6-8.8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button