देश

शहर में होलिका दहन की तैयारियां, सजे होली के झंडे, प्रहलाद को गोद में लेकर विराजी होलिका

कटनी, यशभारत। होली को लेकर गांव-कस्बे हो या मोहल्लों के चौराहे और सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 13 मार्च की रात्रि गुरुवार को होलिका दहन होगा। शहर में इस बार 20 से 25 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। ग्रामीण अंचलों में फाल्गुन माह की शुरूआत होते ही होली मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। एक पखवाड़े पूर्व से पहले लोग जगह-जगह होलिका दहन के लिए लकड़ी, उपले आदि का इंतजाम करने लगते हैं। शहर में भी ज्यादातर तिराहे, चौराहों पर होलिका रखी जाती हैं।जिसकी तैयारी होलिका समिति द्वारा की जा रही है।

शहर में जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी

होली को लेकर समाज के लोगों ने अपने अपने स्थानों पर होलिका के लिए लकड़ी, उपले आदि का रखना शुरू कर दिया है। होलिका दहन में सभी लोग एकत्रित होकर आखद डालेंगे। पहले होलिका दहन बहुत कम स्थानों पर होती थी। लेकिन धीरे-धीरे अब इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में मुख्यतय करीब 25 से 30 स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन होता है
शहर में आजाद चौराहे पर चाय की दुकान करने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि सालो पहले शहर में केवल कुछ जगह होलिका दहन होती थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते थे। लेकिन धीरे-धीरे अब लोग अपने घरों के पास कॉलोनी या मोहल्लों में ही होलिका दहन करने लगे हैं। पहले शहर लल्लू भैया की तलैया में होलिका दहन होती थी। गोल बाजार,कुठला पर भी पुरानी होली जलती है।

गंगा जमुनी तहजीब के साथ बरसेंगे इस बार होली के रंग

रंगों का त्योहार होली का काउंटडाउन प्रारंभ हो गया है। जिसका असर बाजारों सहित घरों में भी दिखने लगा है। इस बार की होली वैसे भी खास होने वाली है, क्योंकि 30 साल बाद यह त्रिगही योग में मनाई जाएगी तो वहीं त्योहार पर रमजान माह का भी असर दिखाई देगा। क्योंकि होली वाले दिन रमजान माह का दूसरा जुमा भी पड़ रहा है।
होली और रमजान के साथ से खास होगी। होली और रमजान के पर्व को देखते हुए प्रशासन ने की आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की हैं।Screenshot 20250311 145747 WhatsApp2

Screenshot 20250311 145752 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App