देश

शहर में धूमधाम से निकाली जा रही भोलेबाबा की बारात, शिव जी बने दूल्हा-कटनी वासी बाराती, शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत, बम भोले का जयघोष

कही पार्थिव शिवलिंग निर्माण तो कही रुद्राभिषेक, मंदिरों में रात भर चला अखंड मानस पाठ

कटनी। महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम के साथ भोलेबाबा की बारात निकाली जा रही है। दोपहर 3 बजे मधई मंदिर से शुरू हुई बारात में भगवान शिव दूल्हे के रूप में शामिल होकर नगर भ्रमण कर रहे हैं। सुभाष चौक पहुंचने पर महाआरती की गई। बारात में भोलेबाबा के गण के रूप में उनके भक्तजन शामिल हैं। आकर्षक झांकियों के साथ निकली भोलेबाबा की बारात का जगह जगह स्वागत किया जा रहा हैं।
बाबा भोलेनाथ की बारात व शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर लौटेगी। बारात का स्वागत आरती और वंदना से किया जा रहा है। भक्ति गीतों की धुनों पर लोग नाचते गारे, भोलेबाबा का जयघोष करते चल रहे हैं। झांकियों और ढोल-नगाड़ों के बीच भक्तगण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ शामिल हुए। शाम को श्यामा श्याम भजन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम साढ़े सात बजे बाबा की महाआरती रखी गई है। मंदिर में दिन भर हवन पूजन भंडारा अनवरत चलता रहा। इस दौरान भक्तों द्वारा मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक भी किया गया।
बाबा की बारात के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सजावट की गई है, जिससे महाशिवरात्रि का पर्व और भी भव्यता आ गई है। महाशिवरात्रि के आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मंदिरों और शिव बारात के मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात दिखा ।महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की आस्था अपने चरम पर नजर आहै।

शहर के मधई मंदिर सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती

महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में धूम मची हुई है। जिले भर के तमाम मंदिरों विशेष प्रकार की विधुत साज सज्जा के साथ तोरण द्वारो बनाए गए है। बाजार में भी दिनभर लोग पूजन सामग्री खरीदते नज़र आए। सुबह से देवादि देव महादेव का पूजन, अभिषेक, रूद्राभिषेक, हवन, आरती का दौर शुरू गया साथ ही प्रसाद का वितरण भी होता रहा ।जिले भर के कई प्राचीन मंदिरों भोले बाबा की बारात निकाले जाने की तैयारियां चलती रही। महाशिवरात्रि का पावन पर्व शहर और ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर के प्राचीन शिवालयों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान की भोर से शुरू हो गया था। और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नज़र आ रहे थे। वहीं मंदिर समितियों द्वारा भोले बाबा की भव्य बारात की तैयारियां में व्यस्त नज़र आए। शहर के प्राचीन मधई मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष रुप से तैयारी की गई थी। पिछले तीन दिनों से मंदिर में विशेष साज सज्जा के साथ तोरणद्वार बनाए गए थे। मंदिर के पुजारी श्री रामकृष्णा चार्य ने बताया की महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अति प्राचीन मंदिर में विराजे भगवान भोले नाथ का प्रातः 4 बजे से भस्म आरती के साथ अभिषेक किया गया। और प्रातः 6 बजे से बाबा का दरवार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद दोपहर 1 बजे के बाद भोले बाबा का पुनः अभिषेक कर दूल्हे के रूप में अदभुत श्रृंगार किया गया।

बग्गा बाबा मंदिर में विराट मेला एवं भंडारा

श्री नागेश्वर धाम बग्घा बाबा की तलैया शनि मंदिर, खिरहनी में महाशिवरात्रि पर सुबह से कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। प्रातः 8बजे भगवान शिवजी की पूजा-अभिषेक के बाद दोपहर 1 बजे महाभंडारा आयोजित हुआ। प्रसाद पाने बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। यहां शाम 7 बजे भगवान भोलेनाथ की महाआरती होगी। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजन की व्यवस्थाओं में संजय (संजू) नाकरा, विजय (हैप्पी), सचिन (अज्जू) आदि का सहयोग रहा।

महामृत्युंजय मंदिर में अभिषेक

द्वारका सिटी रोड दूरभाष केंद्र के पास स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक महाप्रबंधक अजय खरे द्वारा सपत्नीक भोलेबाबा का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत स्टाफ के सभी सदस्यों ने पूजन किया। क्षेत्र के लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, अजय गौतम, प्रियदर्शन जाटव, अजय साकेस, राजकुमार पारसी आदि की उपस्थिति रही।

बरही में निकली भगवान भोलेनाथ की बारात

बरही नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। सुबह से ही समिति के कार्यकर्ताओं तैयारी में जुटे रहे । इस दौरान बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ की बारात देखने लोग पहुंचेगे। भगवान भोलेनाथ की बारात नगर के राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार कमानिया गेट बस स्टैंड होते हुए विजयनाथ धाम पहुँची। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भूतनाथ नंदी औघड़दानी भी शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र बने ,जिसे देखने लोगों का हजूम उमड़ पड़ा।
इस दौरान भारी उत्साह का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था में जगह-जगह पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा।

रूपनाथ धाम में हुआ आयोजन

ग्रामीण इलाकों में भी महाशिवरात्रि पर्व की खासी धूम रही । बहोरीबंद स्थित रूपनाथ धाम में भी भगवान भोलेनाथ की विशेष अराधना का दौर जारी रहा। दूर दूर से यहाँ लोग भगवान भोले नाथ के अतिप्राचीन मंदिर में बिराजे महादेव का जलाभिषेक करने पहुँचे। दिन भर यहाँ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरन प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाएं भी की गई।

अन्य मंदिरों में भी हुआ विशेष आयोजन

शहर के अन्य मंदिरों में भी दिन भर विशेष अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। इस पावन पर्व को भव्य रूप देने के लिए मंदिरों के व्यवस्थापक तैयारियों में जुटे रहे। शहर के लगभग सभी मंदिरों में
अभिषेक, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप जैसे धार्मिक अनुष्ठान भजन संध्या, अखंड रामायण का पाठ दिनभर चलते रहे। शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा भंडारे और सेवा शिविर भी लगाए गए भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

सांई समिति द्वारा भजन

महाशिवरात्रि महापर्व पर साई समिति द्वारा अखंड भजनों का आयोजन किया गया। साई समिति द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में खिरहनी फाटक, डॉ.रमन गली स्थित, बालकिशन नामदेव के निवास में 12 घंटे रात्रि जागरण, संकीर्तन जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेते हुए भजनों का आनंद उठाया। इसी तरह श्री आदिशक्ति मंदिर समदड़िया कालोनी में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पुलिस भी शिव की भक्ति में लीन

महाशिवरात्रि के अवसर पर बस स्टेंड पुलिस चौकी के समीप स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक हवन पूजन के साथ भंडारे का आयोज़न किया गया इस दौरान कोतवाली व बस स्टैंड चौकी पुलिस भी भक्तिमय नज़र आई।Screenshot 20250226 175635 WhatsApp3

Screenshot 20250226 175722 WhatsApp2 Screenshot 20250226 175612 WhatsApp2 Screenshot 20250226 175703 WhatsApp2 Screenshot 20250226 175709 WhatsApp2 Screenshot 20250226 175652 WhatsApp2 Screenshot 20250226 175635 WhatsApp2 Screenshot 20250226 175600 WhatsApp2 Screenshot 20250226 175718 WhatsApp2 Screenshot 20250226 175521 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu
bolbindas
Powered by Aplu.io
Unable to load articles. Please try again later.