कटनी

शहर में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा, आरती उतारकर की गई पूजा अर्चना, आकर्षण का केंद्र रही सतगुरु बाबा नारायण शाह की जीवंत झांकी

कटनी, यशभारत। सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री झूलेलाल जी का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल जी की आरती के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सतगुरु बाबा नारायण शाह की जीवंत झांकी तथा खाटू श्याम जी का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
सिंधुत्व दिवस चेट्रीचंड के उपलक्ष्य में निकली इस शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शहर के अनेक स्थानों पर धर्मप्रेमियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें आइसक्रीम, फ्रूटी, दाल, पकवान, फल, भोजन एवं शर्बत आदि शामिल थे। जगह-जगह आर्केस्ट्रा एवं धमाल पार्टियों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।
शोभायात्रा में सिंधु नौजवान मंडल, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधु सेवा समिति के पदाधिकारी, वरुण संस्था, सिंधी भांवर ग्रुप सहित विभिन्न सिंधी सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं की टोली शैला नृत्य करते हुए चल रही थी, वहीं सिंधी युवतियां सिंधी गीतों पर नृत्य कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। नन्हे बच्चों द्वारा धारण किए गए विभिन्न रूपों ने भी सभी का मन मोह लिया।
इस विशाल शोभायात्रा में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार नानकानी, चंद्रभान रोहरा, गोविंद सचदेवा, मनीष गेई, मोहन हीरानी, अशोक मोहनानी, नंदलाल बसरानी,अमर पुरूस्वानी राजकुमार रोहरा सहित सिंधु नौजवान मंडल के संजय जीवनानी, विजय रोहरा, कन्हैया लाल सागर, ईश्वर वाधवानी, राजकुमार जीवनानी, मनोहर गलानी, जय रामसिंघानी, रवि प्रथ्यानी, चंदू जीवनानी, श्रीचंद तनवानी, राजेश रोहरा, मनीष जीवनानी, सुनील प्रथ्यानी, सुरेश चावला, राजकुमार पोहानी, टेकचंद साहनी, दीपक भागवानी, हरीश भाटिया, संजय खूबचंदानी, अशोक आहूजा, रामचंद तख्तानी, विपिन तनवानी, विजय हिंदूजा, विनय जादवानी, विक्की रावलानी आदि सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों में मुख्य रूप से विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, रामरतन पायल, गोल बाजार व्यापारी संघ, वरुण संस्था एवं सिंधी भांवर ग्रुप, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया महिला शाखा, वरुण संस्था की भी सहभागिता रही। शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा भगवान झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस आयोजन में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली। कटनी के साथ ही माधवनगर में भी शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

झूलेलाल मन्दिर में मनाया गया भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव

गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी स्थित श्री झूलेलाल मन्दिर में भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झूलेलाल सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया इस भंडारे का उदघाटन बाबा आत्मा राम दरबार माधवनगर के बाबा गोपाल दास जी ने किया एवं झुलेलाल सेवा समिति के सभी सदस्यों ने बाबा गोपाल दास जी का स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना आरती पल्लव व आम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया जिसमे प्रसाद ग्रहण करने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत कटनी के अध्यक्ष चंदू जादवानी , कमलचंद मेघानी,अमर चेतवानी,नेवंद खूबचंदानी,नानक राम खूबचंदानी,सुभाष गलानी,
राजकुमार,नानकानी,अशोक रिझवानी,सुनील हसीजा,सुरेश गांधी,शशि रतनानी,सुशील जसूजा, मनोहर उधवानी,राजेश बनवारी,राजेश खूबचंदानी,रामू तख्तानी,अजय केसवानी, संतराम सुंदरानी, राजू
जीवनानी, आशीष रत्नानी, मेंघराज खूबचंदानी, नरेश गंगवानी, गुलशन आसवानी, योगेश बत्रा, रूपेश खूबचंदानी, मदन सेवलानी, बलराम हासानी , जितेंद्र टोपनानी, वीरेंद्र लालवानी संजय खूबचंदानी,प्रकाश पमनानी प जुगल किशोर पांडेय, दीपक आहुजा, कमल हसीजा व अनेक गड़मान्य नागरिक श्रद्धालुगण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button