वृद्ध पति ने की पत्नी की गला दबाकर निर्मम हत्या : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सतना।नागौद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्ध पति ने पत्नी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी I
घटना 5 मई 2025 को फरियादी दीपक बिरहा, निवासी पीली घाट, थाना नागौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी माँ माया देवी (65 वर्ष) की हत्या उसके पिता मंगल प्रसाद बिरहा (68 वर्ष) द्वारा की गई है। फरियादी के अनुसार, आरोपी अपने पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था। सुबह छोटे भाई नीरज से सूचना मिलने पर दीपक जब घर पहुँचा, तो उसने अपनी माँ को जमीन पर पड़ा पाया, जिनके गले और दाढ़ी पर लाल निशान थे।
पूछताछ में आरोपी मंगल प्रसाद ने यह स्वीकार किया कि सुबह करीब 6 बजे आपसी कहासुनी के दौरान उसने एक थप्पड़ मारा, जिससे माया देवी गिर गई, और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही थाना नागौद पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 286/25 धारा 103(1) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज कर, एफ.एस.एल. टीम सतना की उपस्थिति में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। तत्पश्चात आरोपी को नागौद बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी मंगल प्रसाद बिरहा पिता भगवानदीन बिरहा
उम्र: 68 वर्ष निवासी: पीली घाट, थाना नागौद, जिला सतना (म.प्र.)







