मध्य प्रदेशराज्य

विश्व साईकिल दिवस पर सागर का युवक देवा निकला चारधाम साइकिल यात्रा पर : 3000 किलोमीटर की करेगा यात्रा

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ विश्व साईकिल दिवस पर सागर जिले के एक साहसी युवक देवा ने चारधाम यात्रा की शुरुआत की है। खास बात यह है कि देवा इस पूरी यात्रा को साइकिल से ही तय करेगा। अपने जज़्बे और भक्ति के साथ देवा ने सागर से अपनी यात्रा आरंभ की है, जिसमें वह उत्तराखंड स्थित चारधाम – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे।

देवा का कहना है कि वह यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था से प्रेरित होकर कर रहा है, बल्कि युवाओं में फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी देना चाहता है। उन्होंने कहा कि साइकिल से यात्रा करने का उद्देश्य यह दिखाना है कि दृढ़ संकल्प और नीयत सही हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जगदीश चारोलिया, जिला उपाध्यक्ष सोनू चूटीले, ऋषभ दुबे, प्रदीप विश्वकर्मा, हेमंत भाई, महेंद्र राजपूत, राजेंद्र पटेल, अजय दुबे, दिनेश पटेल, चंद्रभान लोधी समेत उपस्थित स्थानीय लोगों और मित्रों ने देवा को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके साहस को सराहा। यह साइकिल यात्रा सैकड़ों किलोमीटर लंबी होगी और कई राज्यों से होकर गुज़रेगी। उल्लेखनीय है कि देवा पहले भी केदारनाथ धाम, उज्जैन, मैहर व नर्मदा परिक्रमा साइकिल यात्रा से कर चुके है।

देवा की यह पहल निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। वे लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपने यात्रा के अनुभव साझा करेंगे ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button