रीवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर 19 सितम्बर को रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेl मुख्यमंत्री चाकघाट मण्डी प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कियाl कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने त्योंथर विधानसभा क्षेत्र और रीवा जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों से चर्चा कीl मुख्यमंत्री ने समारोह में 162 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 5 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया समारोह में औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम द्वारा 124 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र का शिलान्यास किया l
मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.6 किलोमीटर लंबाई के पहुंच मार्ग तथा ग्राम कठौती मझगवां से चौहान बस्ती तक 3.5 किलोमीटर की सड़क का शिलान्यास किया इन दोनों कार्यों की कुल लागत पाँच करोड़ 40 लाख रुपए है। समारोह में मुख्यमंत्री ने ग्राम चिल्ला से त्योंथर मार्ग पर टमस नदी में मीर बहरी घाट पर पुल निर्माण का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 28 करोड़ 96 हजार रुपए हैं। समारोह में ग्राम मझगवां डीही से लठिया तालाब तक 3.8 किलोमीटर लम्बाई के पहुंच मार्ग का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसकी लागत 3 करोड़ 45 लाख रुपए है।
Back to top button