जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

– वरिष्ठ प्रेस छायाकार नितिन पोपट का निधन

 

जबलपुर, यश भारत।

 

संस्कारधानी जबलपुर के वरिष्ठ प्रेस छायाकार श्री नितिन पोपट जी का आज शाम लगभग 6:00 बजे 79 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे पत्रकारिता जगत में अपनी उत्कृष्ट फोटोग्राफी और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।

 

वे मितेश पोपट और संध्या अजीत हड़प के पूज्य पिता थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

 

उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान – पत्रकार कॉलोनी, रानीताल से कल दिनांक 3 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे ग्वारीघाट श्मशान घाट के लिए निकलेगी।

यश भारत परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री नितिन पोपट के निधन पर दुख व्यक्त किया*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर निवासी वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री नितिन पोपट के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री पोपट का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. श्री पोपट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button