कटनीमध्य प्रदेश

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर निविदा अनियमितताओं के आरोप, शिकायतकर्ता ने की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कटनी, यशभारत। जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में वाहन निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि विभाग में पदस्थ कार्यपालन यंत्री द्वारा टैक्सी परमिट वाले वाहनों को विभागीय कर्मचारियों के नाम पर स्वीकृति दी गई। सूत्रों के अनुसार संबंधित वाहन पहले ही विभाग में लगाया गया था, उसके बाद निविदा जारी की गई। आरोप है कि निविदा प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और इसे ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं किया गया। निविदा जारी होने के बावजूद कोई विधिवत आमंत्रण पत्र नहीं दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया कि विभाग के बाबू, डीए और लेखा विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से निविदा प्रक्रिया पूरी कर वाहनों को स्वीकृति दी गई। आरोप है कि यह कार्य सगे-संबंधियों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया, जिससे अन्य इच्छुक पक्षों को अवसर नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि विभाग में लंबे समय से पुराने वाहन ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं और अन्य विभागों की तुलना में अधिक दरों पर भुगतान किया जा रहा है। इसे भ्रष्टाचार की श्रेणी में रखा गया है। शिकायतकर्ता ने संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button