रीवा / सीधी यश भारत lलोकायुक्त ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जोनल अधिकारी को 1 लख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप कर लियाl
जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को लोकायुक्त एसपी के पास एक शिकायत पहुंची। शिकायत करने वाले जिला सीधी तहसील बहरी ग्रामपोस्ट सदला के 62 वर्षीय शिवबहोर तिवारी पिता सत्य प्रसाद तिवारी थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला तिवारी के नाम 0.0380 रकवा भूमि दर्ज है। यह भूमि सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में फंसी थी। वर्ष 2012-13 में जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसमें मूल्यांकन अधिकारी ने गलत मूल्यांकन किया था। शिकायत में कहा गया कि जब उन्होंने मुआवजा राशि के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय भूअर्जन शाखा में जोनल अधिकारी भूपेन्द्र पाण्डेय से संपर्क किया तो उन्होंने कहा 27 लाख मुआवजा राशि निर्धारित की गई है। इसका 50 फीसदी यानि 13 लाख 50 हजार रुपए उन्हें रिश्वत में देने होंगे। राशि मिलने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। इतना सुनते ही पीडि़त के होश ही उड़ गए। उन्होंने एसपी लोकायुक्त से शिकायत की।
एसपी ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जोनल अधिकारी को पकडऩे की योजना तैयार की गई। किसान को पहली किश्त की राशि 1 लाख रुपए लेकर सीधी भेजा गया। भूअर्जन शाखा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जैसे ही भूपेन्द्र पाण्डेय ने 1 लाख रुपए की रिश्वत ली। वैसे ही लोकायुक्त ने भूपेन्द्र को धर दबोचा। भूपेन्द्र के खिलाफ लोकायुक्त रीवा ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Back to top button