देश

“लैंड ऑफ लिल वंडर्स” में सन शाइनर्स ने मचाई धूम, सीएसपी ने भी ताल के साथ कदमताल कर बढ़ाया बच्चों का उत्साह, एसपी रहे मौजूद

कटनी, यशभारत। दिल्ली पब्लिक स्कूल में डी.पी.एस. की तीनों सिस्टर ब्रांच सन शाइन एकेडमी का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.पी. कटनी अभिनव विश्वकर्मा, ए.एस.पी. संतोष डेहरिया, सी.एस. पी. नेहा पचीसिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मौसूफ अहमद, विद्यालय के संस्थापक उत्तम चंद जैन, श्रीमती प्रभा जैन, शाखा निर्देशक अनुराग जैन एवं प्रबन्ध निर्देशिका श्रीमती जूही जैन द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तदोपरान्त विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा दुबे एवं उपप्राचार्या श्रीमती शबनम अख्तर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर एवं पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े ही आकर्षक अंदाज में किया गया । इतना ही नहीं जब सनशाइन के नन्हे सितारों ने पियानो पर अपनी अंगुलियाँ फेरीं तब दर्शकों के कानों में ऐसी मिठास घुली कि सभी दर्शक खड़े होकर तालियाँ बजाने को मजबूर हो गये । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ मंच पर आकर सुमनोहर नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए I इस दौरान एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने सनशाइन एकेडमी के वार्षिकोत्सव “लैंड ऑफ लिल वंडर्स” की खूब प्रशंसा की तथा आपने अभिभावकों को विशेष सलाह दी कि इन नौनिहालों को मोबाइल से दूर रखें तथा खूब लाड़ प्यार से इन्हें अनुशासनप्रिय बनाने का प्रयास करें यही सबसे बड़ी पेरेटिंग होगी। अतिथियों ने सनशाइन एकेडमी के कार्यक्रम एवं डी.पी.एस. के मैनेजमेंट की प्रशंसा की तथा आपने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डी.पी.एस. कटनी किसी वरदान से कम नही। बच्चो की मनमोहक प्रस्तुति देखकर शहर सी.एस.पी मैडम नेहा पचीसिया अपने आप को नही रोक पाई बच्चों के साथ स्टेज पर नृत्य की प्रस्तुती दी।पालकों ने तली बजा कर उनको प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सनशाइन एकेडमी रायबाड़ा इंचार्ज नाजनीन तौफीक , सनशाइन एकेडमी समदड़िया इंचार्ज श्रीमती रश्मीत कौर, सनशाइन एकेडमी राहुल बाग़ इंचार्ज श्रीमती अपूर्वा सिंह ने महती भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का मंच संचालन मेघा मैडम, अपूर्वा मैडम एवं स्तुति मैडम ने किया जबकि श्रीमती ऋचा मैडम ने गेस्ट फेलिसिटेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।IMG 20251223 WA0600

IMG 20251223 WA0587 IMG 20251223 WA0607 IMG 20251223 WA0597

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button