मध्य प्रदेशराज्य
लापता बच्चे का शव नर्मदा में मिलने से मच गया हड़कंप : एक दिन पहले घर से निकला था

मंडला lजिले में नर्मदा नदी से 10 साले के बच्चे का शव मिला। महिष्मति घाट स्थित एनीकट के पास स्थानीय लोगों ने नदी में शव को देखा। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शफीक खान के अनुसार, मृतक सूरजपाल एक व्यक्ति के साथ घर से निकला था। वह व्यक्ति उसे बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया।
इसके बाद बच्चा घर नहीं लौटा। परिजन ने आसपास तलाश करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तलाश कर ही रही थी कि शाम को एनीकट के पास शव मिलने की सूचना मिलीपुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।






