लमतरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग समय रहते आग पर पाया काबू

लमतरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग
समय रहते आग पर पाया काबू
फायर अमले की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
कटनी, यशभारत। लमतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीम फैक्ट्री में आज सुबह आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से मिलते ही नगर पालिक निगम का फायर अमला तुरंत हरकत में आ गया। बस स्टैंड जोन कार्यालय से फायर वाहन टीम सहित मौके के लिए रवाना किया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए।
सहायक फायर इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के लिए बस स्टैंड और खिरहनी जोन कार्यालय से दो-दो राउंड फायर वाहन भेजे गए। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया। निगम प्रशासन ने बताया कि सिविल लाइन मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों का फायर अमला 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात रहता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।







