मध्य प्रदेशराज्य

रेडियोलॉजिस्ट से 2.52 करोड़ रुपए की ठगी : 27 दिनों तक ऑनलाइन अरेस्ट , 15 राज्यों के करीब 300 बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई 

Table of Contents

ग्वालियरl अब नया मायाजाल रच कर शातिर ठग रोज नई-नई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं l एयरफोर्स के रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट से CBI अधिकारी बनकर 2.52 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में दिल्ली से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रेडियोलॉजिस्ट को 27 दिनों तक ऑनलाइन अरेस्ट रख कर 15 राज्यों के करीब 300 बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई l इनमें दो म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले एजेंट हैं, जबकि दो ऐसे आरोपी हैं, जिनके नाम पर फर्जी फर्म “जिंग्गा क्रंच एंड स्नैक्स” रजिस्टर्ड कराकर एक करंट अकाउंट खोला गया था।

इस खाते में 30 लाख रुपए से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ था। बता दें कि एयरफोर्स के रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट को 27 दिन तक ऑनलाइन अरेस्ट रखकर वीडियो कॉल पर निर्देश दिए जाते रहे और उनसे 2.52 करोड़ रुपए ठग लिए गए।

बताया जा रहा है कि ठगी की यह रकम पहले पांच बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। इन खातों से देश के 15 राज्यों के 300 से ज्यादा बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ग्वालियर लेकर आ गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

टीम दिल्ली पहुंची। लोकेशन ट्रेस करने पर मोहित और शाहिल खान अपनी-अपनी दुकानों पर मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि फर्म राहुल प्रजापति और हरीश यादव के कहने पर खोली गई थी। बैंक वेरिफिकेशन के करीब एक महीने बाद इसे बंद कर दिया गया था। खाते में आए पैसे के बदले उन्हें 2.5 लाख रुपए कमीशन मिला था।

 म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले एजेंट राहुल प्रजापति और हरीश यादव को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button