राज्य पुलिस सेवा के 69 अफसरों के तबादले : सूची मे हॉक फोर्स , ईओडब्ल्यू में पदस्थ डीएसपी स्तर के अफसर भी शामिल

भोपाल। राज्य शासन ने मंगलवार को राज्य पुलिस सेवा के 69 अफसरों की नए सिरे से पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें हॉक फोर्स , ईओडब्ल्यू में पदस्थ डीएसपी स्तर के अफसर भी शामिल हैं।
जारी आदेश में सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहांनाबाद निहित उपाध्याय को सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज, सुरभी मीना एसीपी मानव वध से एसीपी जहांगीराबाद, अनिल बाजपेयी डीएसपी लोकायुक्त को एसीपी शाहजहांनाबाद पदस्थ किया गया है। इसी तरह से डीएसपी सोनम पाटिल को एसडीओपी जुन्नार देव, आरती शाक्य को अशोक नगर से कोतमा, शिवकुमार सिंह को मैहर से मुलताई, अर्चना अहीर को बिछिया, प्रतिभा शर्मा कोअमरपाटन, प्रकश शर्म को ब्यावरा, महेन्द्र ङ्क्षसह चौहान को महानिरीक्षक जोन कार्यालय नर्मदापुरम,अमृता दिवाकर को महिला सुरक्षा मंडला, नेहा गौर को सहायक पुलिस आयुक्त न्यायालयीन भोपाल, मोनिका तिवारी को डीएसपी महिला सुरक्षा नरसिंहपुर, मनोज गुप्ता को नरसिंहपुर, शिखा भलावी को अजाक बैतूल, रमानंद मोगनिया को पीटीएस तिगरा, आशीष जैन को महिला सुरक्षा जबलपुर, सलिल शर्मा को पुमु भोपाल, अनिल शर्मा को पुमु भोपाल, उमा नवल आर्य को पुमु कल्पना शर्मा को पुमु़, स्वर्णजीत धामी को पुमु , मंजीतसिंह सेठी को पुमु, लक्ष्मी यादव को पुमु, विनोद सोनी को पुमु , वी श्यामदास को पुमु, योगिता साटनकर को पुमु और दीपाली चन्दोरिया को डीएसपी मुरैना पदस्थ किया गया है।