रांझी मर्डर मिस्ट्री : भाई के कत्ल के बाद बहन के लाखों के जेवर भी डकार गए
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला, पुलिस जांच जारी

जबलपुर। रांझी के बैजनाथ नगर में कपड़ा व्यापारी की पारिवारिक विवाद को सुलझाने में हुई नृशंस हत्या के खुलासे के बाद अब बहन ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मालूम हो कि बैजनाथन नगर के पीछे आजाद नगर गंदी बस्ती निवासी दीपक कुलमाली (45) की गोकलपुर में कपड़े की दुकान है। विगत दिनों जीसीएफ के खाली पड़े मकानों में व्यापारी का शव मिला था। सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की बहन बबीता के पति ओमप्रकाश उम्र 52 वर्ष और पुत्र सौरभ उम्र 25 वर्ष निवासी गोकलपुर के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।
जेवर का था पूरा मामला
दीपक कुलमाली की कुल 6 बहनें थीं। जिसमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक दीपक की एक बहन नंदा जो शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। बहन बबीता को अपने करीब 3 लाख रुपए के जेवरात रखवाए थे। दोनों के आपसी रिश्ते मजबूत थे। यही से इस पूरे हत्याकांड की शुरुआत हुई।
्जेवर हो गए पीतल के
जानकारी अनुसार बहन नंदा ने अपने कीमती जेवरात बहन बबीता के संरक्षण में रखवाए थे। इस उम्मीद से की उसके जेवरात सुरक्षित रहेंगे। लेकिन समय बदला और बहन बबीता की नियत भी बदल गयी। जिसके बाद बहन बबीता ने उक्त जेवरातों को पीतल का होना बताया। जिसके बाद दोनों बहनों के रिश्तों में दरार पड़ गई थी भाई दीपक की हत्या के बाद बहन नंदा ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।