जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यौन शोषण के आरोपों में घिरे महामंडलेश्वर का बिगड़ा स्वास्थ्य, कक्ष से बाहर नहीं निकले, तय समय पर नहीं शुरू हो सकी भागवत कथा, शिष्य ने संभाली कमान

जबलपुर। यौन शोषण के आरोपों में घिरे महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी का शुक्रवार को स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर स्थित उनके आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। बताया गया कि स्वामी जी अपने कक्ष से बाहर ही नहीं निकले, जिसके बाद उनके शिष्य ने मंच संभालते हुए कथा का वाचन किया।

10 एकड़ के आश्रम में चल रही है कथा, दोपहर में बिगड़ी तबीयत

हीरापुर स्थित करीब 10 एकड़ में फैले आश्रम परिसर में 9 से 15 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कथा प्रारंभ होना थी, लेकिन स्वामी की तबीयत बिगड़ने के कारण कार्यक्रम में देरी हुई। लगभग साढ़े तीन बजे कथा शुरू हो सकी, वह भी उनके शिष्य द्वारा।

राजस्थान की युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि उसने 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर सुरक्षा की मांग की है। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने की जानकारी मिलते ही उसे धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह दहशत में है।

आश्रम में चर्चा, समर्थकों में बेचैनी

घटनाक्रम के बीच आश्रम परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। समर्थक स्वामी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते दिखे, जबकि आरोपों को लेकर भी कानाफूसी चलती रही।फिलहाल, मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button