मध्य प्रदेशराज्य
युवक ने की आत्महत्या, गौ हत्या के मामले में बुलाया था थाने,पुलिस जांच में जुटी

दमोह, जबेरा।जबेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंडी चोपड़ा गांव में एक 26 वर्षीय युवक, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव में गाय माता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पूछताछ के लिए 12 लोगों को पुलिस थाने बुलाया गया था। सभी थाने पहुंचे, लेकिन बृजेश लोधी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ था। इसके बाद ही आज उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी कि आत्महत्या का सीधा संबंध गाय हत्या मामले से है या नहीं। सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।







