मध्य प्रदेशराज्य

यश भारत खबर का असर : फूटी पाइप लाइनों से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ : कलेक्टर ने सुधार कार्य के आदेश किए जारी

Table of Contents

दमोह।शहर में जगह-जगह फूटी पानी की पाइप लाइनों और नालियों से होकर गुजर रही लाइनों के कारण गंदे पानी की सप्लाई मामले को विगत दिवस यशभारत द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नगर पालिका को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि शहर की सभी फूटी पाइप लाइनों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, नालियों में डली पाइप लाइनों की सघन जांच की जाए, सभी पानी की टंकियों की सफाई व जांच सुनिश्चित की जाए तथा फिल्टर प्लांट में आवश्यक रखरखाव तत्काल किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।

इस संबंध में दमोह नगर पालिका सीएमओ का कहना है कि“शहर में जहां-जहां पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जा रहा है। दमोह जिले की जल प्रदाय व्यवस्था को पूरी तरह सुधारने का कार्य जारी है।”

बताया जा रहा है कि लंबे समय से दूषित पानी की शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी, लेकिन मीडिया में मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। अब देखना होगा कि आदेशों का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button