कटनीमध्य प्रदेश
यशभारत ब्रेकिंग : पुरानी रंजिश के चलते पत्थर पटककर युवक की हत्या, कैमोर थाना क्षेत्र के नन्हवाराकला बड़ी खदान के पास वारदात से सनसनी

कटनी, यशभारत। कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते बीती रात एक युवक की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। युवक की लाश नन्हवारा कला बड़ी खदान के पास झाडिय़ो में मिली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश बरामद की। एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि सोनू कोल पिता सुभाष कोल निवासी नन्हवारा कला वार्ड क्रमांक 1 थाना कैमोर ने पुरानी रंजिश को लेकर आलोक गुप्ता पिात मनोज गुप्ता उम्र 31 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 खरखरी छैघरा थाना विजयराघवगढ की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।






