देश

यशभारत की कल की खबर सच निकली, अमित शुक्ला बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ग्रामीण की कमान सौरभ सिंह को, अधिकृत घोषणा के साथ दिल्ली से जारी हुई सूची

IMG 20250816 173950

कटनी, यशभारत। जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त में कांग्रेस ने आज मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इस सूची ने यशभारत की कल की खबर पर मुहर लगा दी। यशभारत ने कल ही अपने सूत्रों से बता दिया था कि एडवोकेट अमित शुक्ला को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा रहा है। अंततः आज हुई अधिकृत घोषणा में इस बात की पुष्टि भी हो गई। अमित शुक्ला शहर और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ग्रामीण अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इस दौड़ में कटनी जिले के 50 से ज्यादा नेता शामिल थे, लेकिन दिल्ली से हुए फैसले ने सरप्राईज दे दिया। राहुल गांधी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए नामों की ताजपोशी कर दी गई। कटनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद पिछले सवा साल से रिक्त था। पार्टी ने शहर अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ग्रामीण अध्यक्ष भी बदल दिया। आज जारी हुई सूची बता रही है कि नियुक्ति में प्रदेश के नेताओं की भी नहीं चली। सारे फैसले सर्वे के आधार पर सीधे दिल्ली से हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद यह सूची तैयार की गई है, जिसे AICC पर्यवेक्षकों द्वारा प्रत्येक जिले की समीक्षा और वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया। इस बदलाव को आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “मुझे विश्वास है कि नए नेतृत्व के समर्पण और ऊर्जा से पार्टी प्रदेश में और सशक्त होगी। हम सब मिलकर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे। कटनी शहर में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला की नियुक्ति को युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जबकि कटनी ग्रामीण में बहोरीबंद के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा।

इसके अलावा, जबलपुर शहर में सौरभ नाटी शर्मा, और ग्रामीण में संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल शहर में प्रवीण सक्सेना को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि इंदौर शहर में चिंटू चौकसे और गुना में विधायक जयवर्धन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने इस बार युवाओं और महिलाओं को भी जिला अध्यक्षों के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं, जिससे संगठन में समावेशिता और नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है। यह संगठनात्मक बदलाव मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसका लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के साथ-साथ वर्तमान में जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है

Screenshot 20250816 171109 Facebook2 Screenshot 20250816 165852 WhatsApp2 Screenshot 20250816 165913 WhatsApp2 Screenshot 20250816 165906 WhatsApp2 IMG 20250815 190915 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button