मंडला। नर्मदा मैया के प्रति अटूट आस्था लिए सीएम डॉ.मोहन यादव का परिवार नर्मदा यात्रा पर निकला है। यात्रा में नव विवाहित जोड़ा पुत्र अभिमन्यु यादव बहू इशिता यादव के साथ बडी बहन जीजा और बडे भाई व भाभी साथ में है। मंगलवार को नर्मदा के संगम तट पहुंचे। यहां नर्मदा मैया के दर्शन कर पूजन पाठ किया गया। नवदांपत्य जीवन की मंगल कामना, पारिवारिक स्वास्थ्य,मानसिक शांति और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
सीएम के परिवार ने 22 दिसंबर को ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा शुरू की। जो पन्द्रह दिन में पूर्ण की जाएगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सनातन आस्था व सादगी भरा जीवन आज की डिजीटल जीवनशैली से अलग है। जो आने वाले वाली पीढ़ी को सनाधन धर्म से जोड़े रखने के लिए मजबूत संदेश दे रही है। आमतौर पर शादी के बाद नव विवाहित जोड़े पर्यटन स्थल पर घूमने जाते है लेकिन सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव का सनातन के प्रति लगाव उन्हें मां नर्मदा के पावन तटो के दर्शन के लिए ले आया है। पिछले आठ दिनो की नर्मदा परिक्रमा के दौरान परिवार के सदस्यो के साथ डॉ अभिमन्यु यादव महाराजपुर स्थित नर्मदा संगम तट पहुंचे। चार गाडिय़ो के काफिले के बीच स्थानीय लोगो ने उन्हे पहचान लिया। इसमें कुछ जिला भाजपा पदाधिकारी भी शामिल रहे। बता दें कि सीएम मोहन यादव अपने सादा जीवन के लिए पहचाने जाते है।
उनके संस्कार परिवार में भी नजर आ रहे है। उन्होने अपने छोटे बेटे का विवाह 30 नवंबर को सादगी के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन मैं किया था। इस सम्मेलन में 21 जोड़ों ने सामूहिक विवाह किया था। शिप्रा नदी के तट पर बिना डेकोरेशन शोर शराबे के बीच यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
Back to top button