देश

मुंबई में पहचान बदलकर रह रहा था हत्या का आरोपी, बरही पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2018 में हुई थी हत्या, 10 हजार का इनामी था आरोपी

कटनी, यशभारत। बरही पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे आरोपी राजाराम तिवारी को मुंबई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपनी पहचान बदलकर महाराष्ट्र में रह रहा था और पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था।

थाना बरही में दिनांक 4 जुलाई 2018 को अपराध क्रमांक 329/2018 धारा 302, 147, 148, 149, 294, 323, 324, 506 भा.दं.वि. के तहत हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया, जिन्हें बाद में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। राजाराम तिवारी पिता रामाधार तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरा थाना बरही, जिला कटनी, घटना के बाद से फरार था। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुंबई में मजदूर बनकर छिपा था आरोपी

बरही पुलिस को सूचना मिली कि राजाराम तिवारी मुंबई में नाम और रूप बदलकर रह रहा है। इस पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मुंबई रवाना हुई। साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया और टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कटनी लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।IMG 20251108 WA09292

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button