कटनीमध्य प्रदेश

मार्च में दिख रहे गर्मी के तेवर, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा पारा

कटनी, यशभारत। कटनी में इस बार भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। मार्च के महीने में ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पडऩे की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मार्च से लेकर मई तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मार्च से ही इसका असर दिखने लगा है। वहीं हीट वेव का असर अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही दिखाई देने की संभावना जताई गई है, जो मई में ज्यादा देखने को मिलेगा। आज शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में यह बढक़र 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। लोगों का कहना है कि जब मार्च में ही यह हाल है तो आने वाले अपै्रल और मई के महीनों में क्या होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button