भोपालमध्य प्रदेश

माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम घोषित : प्रदेश टॉप 10 में सिवनी के 9 विद्यार्थियों ने बनाई जगह, दिखाई प्रतिभा 

सिवनी यश भारत:-आज मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है।राज्य स्तरीय टाप-टेन सूची में सिवनी जिले के कई स्कूलों के विद्यार्थी जगह बनाने में सफल हुए हैं।कक्षा 12वीं गणित संकाय में सिवनी जिले के लखनादौन माडल स्कूल की छात्रा श्रुति सोनी ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।जबकि शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल केवलारी के छात्र ओमप्रकाश राजपूत ने मेरिड लिस्ट में नौवां स्थान हासिल किया है। कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी उत्साहजनक आया है। दसवीं में जिले के छह विद्यार्थियों राज्य स्तरीय सूची में जगह बनाई है। निजी स्कूलों ने सरकारी संस्थाओं को टक्कर देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकारी व निजी स्कूल के तीन-तीन विद्यार्थियों का नाम प्रदेश स्तरीय सूची में आया है। वहीं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) दिव्यांक बच्चों की हाई स्कूल परीक्षा में लखनादौन माडल हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी दिव्यांग अवस्थी ने 500 में से 432 अंक हासिल कर विशेष श्रेणी की राज्य स्तरीय टाप-3 सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सिवनी जिले में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 76.14 प्राप्त हुआ है। 11856 नियमित विद्यार्थियों में से 9028 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।इनमें से 6888 छात्राएं व 4968 छात्र शामिल हैं। 5646 विद्यार्थिायें ने प्रथम, 3349 ने द्वितीय और 33 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी तरह स्वाध्यायी रूप से परीक्षा देने वाले 1982 परीक्षार्थियों में से मात्र 597 विद्यार्थी उत्तीण हो सके है, जिनका परीक्षा परिणाम 30.12 प्रतिशत रहा है।

 

सिवनी जिले में कक्षा 12वीं के नियमित विद्यार्थियों परीक्षा परिणाम 

कुल दर्ज उत्तीर्ण प्रतिशत

11856 9028 76.14

 

सिवनी जिले में कक्षा 12वीं के स्वध्यायी विद्यार्थियों परीक्षा परिणाम 

 

कुल दर्ज उत्तीर्ण प्रतिशत

1982 597 30.12

 

राज्य स्तरीय मेरिड सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थी

 

कक्षा 12वीं गणित संकाय प्रदेश में सातवां स्थान 

 

500 में से 485 अंक प्राप्त किए

श्रुति पुत्री सीताराम सोनी

शासकीय माडल हायर सेकंडरी स्कूल लखनादौन सिवनी

 

कक्षा 12वीं गणित संकाय में प्रदेश में नौंवा स्थान 

500 में से 483 अंक प्राप्त किए

ओमप्रकाश पुत्र संतोष राजपूत

शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल केवलारी सिवनी

 

नेत्र व मानसिक दिव्यांग हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान

500 में से 432 अंक प्राप्त किए

दिव्यांग पुत्र कमलेश कुमार अवस्थी 

शासकीय माडल हायर सेकंडरी स्कूल लखनादौन सिवनी

 

कक्षा दसवीं में प्रदेश में सातवां स्थान 

500 में से 494 अंक प्राप्त किए

निधि पुत्री शैलेन्द्र गौतम

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल दौंदीवाड़ा बरघाट सिवनी

 

कक्षा दसवीं में प्रदेश में आठवां स्थान 

500 में से 493 अंक प्राप्त किए

रेशमा पुत्री महेश प्रसाद गौतम

शासकीय हाईस्कूल जेवनारा सिवनी

कक्षा दसवीं में प्रदेश में आठवां स्थान 

500 में से 493 अंक प्राप्त किए

पीयूष पुत्र निरंजन ठाकुर

शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल खैरापलारी सिवनी

कक्षा दसवीं में प्रदेश में आठवां स्थान 

500 में से 493 अंक प्राप्त किए

जयश्वी पुत्री अशोक गजभिये 

वान न्यूमान पब्लिक स्कूल कुरानभटा रोड धनौरा सिवनी

 

 

कक्षा दसवीं में प्रदेश में दसवां स्थान 

500 में से 491 अंक प्राप्त किए

मीनाक्षी पुत्री मंगल विश्वकर्मा

सर्वोदय इंग्लिश हाईस्कूल लखनादौन सिवनी

 

कक्षा दसवीं में प्रदेश में दसवां स्थान 

500 में से 491 अंक प्राप्त किए

तनुश्री पुत्री रवीन्द्र सिंह पटेल

संस्कार पब्लिक हाईस्कूल लखनादौन सिवनी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम घोषित

मध्यप्रदेश टॉप 10 में सिवनी के 12वी के 2 विद्यार्थियों ने बनाई जगह, दिखाई प्रतिभा 

सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन और जिला शिक्षा अधिकारी एस. एस. कुमारे ने सफलता हासिल करने वालो को बधाई दी है और जो परीक्षा में असफल रहे उन्हें निराश न होकर आगामी समय मे बेहतर प्रयास करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu