मध्य प्रदेशराज्य

महिला हेड मास्टर ने क्लास रूम को बना दिया बेडरूम : शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, डीपीसी ने कहा- मामले की होगी जांच

Table of Contents

रीवा lमध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सरकार भले ही बच्चों के अच्छे भविष्य की नींव रखने और शिक्षा व्यवस्था को लेकर दावे कर रही हो लेकिन कुछ शिक्षक सरकार के दावों को खोखला साबित करने पर लगे हैं. जिले के स्कूल के महिला हेडमास्टर ने सभी नियमों को नजरअंदाज करते हुए स्कूल के एक कक्षा को अपनी आरामगाह बना लिया है. जिस कमरे में बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए, उसमें महिला हेडमास्टर आराम फरमाती हैं. इतनी ही नहीं कमरे आराम के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैंl

रीवा जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने है, जहां स्कूल की महिला हेडमास्टर ने जिस सरकारी स्कूल में बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए, उसी स्कूल के कमरे को अपना आरामगाह बना लिया. अपने आराम की हर चीज कमरे में रख लिया है, जिसे देखकर क्लासरुम कम और बेडरुम ज्यादा नजर आता है. हालांकि, मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं. वहीं इस तरह का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

रीवा जिले में कुल्लू पूर्व माध्यमिक विद्यालय की महिला हेडमास्टर ने स्कूल में ही अपनी निजी सुविधा के लिए पूरा कमरा बेडरूम में बदल दिया. महिला हेडमास्टर ने विभाग के नियमों का मजाक उड़ाते हुए क्लासरूम को ही बेडरूम बना दिया. कमरे में बच्चों को पढ़ाने के बजाए ऐशो-आराम की सारी सुविधाएं लगाई गई है.

महिला हेडमास्टर के कमरे में क्लास रूम में जहां ब्लैक बोर्ड, डस्टर, चॉक, किताब और पेंसिल होना चाहिए, वहां आराम करने के लिए तख्त है, गैस, चूल्हा, कूलर और पंखा भी मौजूद है. स्कूल की हेडमास्टर ने क्लासरुम को बेडरूम में बदल दिया है. हालांकि अब यह पूरा मामला सामने आने के बाद डीपीसी विनय मिश्र ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button