जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

महिला थानेदारों ने चलाया बुलडोजर- रनेह में सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

75 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

दमोह : रनेह में सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी कौशल किशोर चौबे के शासकीय जमीन पर किए गए कब्जे को आज बुलडोजर चलाकर गिराया गया। गुरुवार की सुबह प्रशासन ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी के कृषि भूमि में बना घर और प्लाट कब्जा मुक्त किया। इस दौरान हिनमतपटी रोड पर शासकीय भूमि करीब 7500 वर्ग फ़ीट, जिसमे एक कच्चा मकान और खेत कीमत करीब 75 लाख कीमत की शासकीय भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है।

यह कार्यवाही हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह और तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार विजय चौधरी के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

कार्रवाई के दौरान खास बात यह रही महिला अधिकारियों कर्मचारियों ने जिम्मा संभाला

8 मार्च को विश्व महिला दिवस के बाद आज महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने बुलडोजर कार्रवाई का जिम्मा संभाला। उपनिरीक्षक नित्या त्रिपाठी, रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी, उप निरीक्षक वन्दना गौर और उप निरीक्षक महमूदा बानो सहित महिला आरक्षकों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की।

इस दौरान रनेह, मड़ियादो गैसाबाद, हटा, थाना पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा lतहसीलदार रोहित राजपूत, बिजय चौधरी, पटवारी देवेंद्र पटेल की उपस्थिति रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button