जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महाकुंभ जाने का रास्ता साफ :  2 दिन पहले देर रात तीन बजे तक जाम में फंसे रहे यात्री

सिवनी यश भारत:-राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर महाराष्ट्र सीमा से लगे जिले के कुरई थाना और जबलपुर सीमा से लगे धूमा थाना क्षेत्र में जहां रविवार दोपहर से देर रात तक जाम लगा रहा। वहीं अब यात्रियों को राहत मिल गई है और यातायात सामान्य हो गया है। बीते दिवस जाम के दौरान धूमा, लखनादौन, छपारा और कुरई थाना क्षेत्र में लगभग 20 किमी दूर तक लंबा जाम लग गया था।

 

सोमवार काे सुबह से जाम खुलने के कारण यातायात सामान्य हो गया। फिर भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही। कहीं भी जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई। फिर भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही ताकि रीवा-कटनी में हालात असामान्य होने की सूचना पर वाहनों को रोकने की कार्रवाई की जा सके।

इनका कहना है…. 

रीवा, कटनी में आवागमन बाधित होने के कारण रविवार को हाइवे पर वाहनों को राेकने की कार्रवाई की गई। देर रात तक धीरे-धीरे वाहनों को आगे जाने दिया गया।इससे जाम खुल गया। सोमवार को कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी। प्रशासन ने स्कूलों में जाम में फंसे यात्रियों के ठहरने आदि की व्यवस्था की थी।

सुनील कुमार मेहता,

पुलिस अधीक्षक, सिवनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu