मन्नत वाले पंचमुखी हनुमान , हर मनोकामना होती है पूर्ण: मंदिर में विशेष अनुष्ठान, धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती

सिवनी यश भारत। जिले में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। जहां हनुमानजी के मंदिरों में सुबह से पूजन हो रहा है। वहीं सिवनी मुख्यालय के शुक्रवारी चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष अनुष्ठान किये जा रहे है। साथ हो शोभायात्रा निकालकर जयश्री राम के जयकारे भक्त लगाएंगे। दिनभर हवन पूजन के बाद शाम को भंडारे आयोजित होंगे। सिवनी मुख्यालय सहित लखनादौन, घंसौर, धनोरा, छपारा, केवलारी, बरघाट और कुरई विकास खंड के हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। और कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये हो रहे हैं। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति मन्नत लेकर पंचमुखी बाबा के दरबार मे आता है।
उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। जिले के हनुमान मंदिरों में दिनभर हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा। वहीं प्राचीन बालरूप हनुमानजी नगर में विराजमान हैं। जिनकी प्रतिमा के दर्शन मात्र से यहां पहुंचने वाले भक्तों के संकट दूर हो जाते है। मंदिर में स्थापित बालरूप हनुमान प्रतिमा 100 साल पुरानी बताई जाती है। वर्तमान में जहां मंदिर का भव्य रूप नजर आता है। वहां बालरूप हनुमान के दिव्य स्वरूप का दर्शन करने यहां दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। संकटमोचक पर भक्तों की अटू आस्था और श्रद्धा है। यहां पहुंचने वाले हर भक्त की मनोकामना दिव्य बालरूप हनुमान के दर्शन से पूरी होती है। 80 के दशक में मंदिर के साथ अन्य देवी-देवताओं के साथ पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई। आज हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर के गर्भगृह में अभिषेक, पूजन व चोला श्रृंगार के साथ आरती के बाद मंदिर समिति द्वारा शुक्रवारी स्थित राम मंदिर पहुंचकर राम दरबार का पूजन अर्चन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे मंदिर के गर्भगृह में विराजित भगवान श्रीगणेश, बालरूप हनुमान, श्रीकाल भैरव, शिवलिंग के रूप में विराजित भगवान भोलेशंकर व मंशापूर्ण पंचमुखी हनुमान का स्वर्ण व रजत आभूषणों से आकर्षक, मनमोहक श्रृंगार किया गया। दोपहर 12.30 बजे से हवन प्रारंभ हुआ, इसके बाद शाम 5 बजे महाआरती होगी। शाम 6 बजे से विशाल भंडारा प्रारंभ होगा। रात 9.30 बजे से संगीतमय भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है।