मध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: अवनीश भार्गव सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष, रीना बौरासी सेतिया महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Table of Contents

यश भारत (स्पेशल डेस्क)। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस के मोर्चा संगठन में बड़ा परिवर्तन करते हुए दो अहम नियुक्तियों की घोषणा की है। लंबे संगठनात्मक अनुभव और सेवादल कैडर से जुड़े अवनीश भार्गव अब मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वहीं, इंदौर की चर्चित कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गई हैं। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

         सेवादल के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने अवनीश भार्गव की नियुक्ति को संगठनात्मक सक्रियता व मजबूती की दिशा में हाईकमान का दूरगामी निर्णय बताया है। उन्होंने भार्गव को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के लिए उनका जमीनी अनुभव सेवादल ही नहीं, पार्टी को भी नई ऊर्जा देगा।

      कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नियुक्तियों की जानकारी दी। इन नियुक्तियों को आगामी चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे महिला शक्ति और मूल कैडर को मजबूत किया जा सके।

     रीना बौरासी सेतिया पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी हैं, शिक्षा जगत से जुड़ी रही हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद वे चर्चा में आईं। विधायक विजयालक्ष्मी साधौ के बाद अनुसूचित जाति वर्ग से वे दूसरी महिला चेहरा बनी हैं। पिता से राजनीतिक अनबन के कारण वे पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button