मध्य प्रदेशराज्य

मकर संक्रांति में पतंग उड़ाना पड़ गया भारी : 12 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत… परिजनों के नहीं थम रहे आसूं 

Table of Contents

रीवा lदेशभर में मकर संक्रांति का महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. आसमान रंग-बिरंगी पतंगों में भर हुआ नजर आ रहा है, जहां देखो वहां खुशियों का माहौल है, लेकिन कई जगहों पर ये पतंगबाजी जानलेवा साबित हो रही है. मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग शहरों में पतंग उड़ाने के दौरान कई लोग जख्मी हो गए हैं, तो कुछ लोगों की जान भी चली गई है. ऐसा ही एक मामला रीवा से सामने आया है, जहां 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. 

बिछिया थाना क्षेत्र में बुधवार 14 जनवरी को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब चौरसिया कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय कुश चौरसिया घर की छत पर पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का त्यौहार परिवार के साथ मना रहा था. घर में खुशी का माहौल था. इसी बीच बच्ची की पतंग उड़ते हुए घर के पास से निकली 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन उलझ गई. खतरे से अनजान कुश लोहे के पाइप से पतंग को निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी जोरदार धमाका हुआ और करंट से तेज आग भड़क उठी. इस हादसे में बच्चा बुरी तरह झुलस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई

तेज धमाके की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बच्चे के परिजन और आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. वहीं बच्चा आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस चुका था. परिजन किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद से मकर संक्रांति की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई.

बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया, “जानकारी प्राप्त हुई है कि चौरसिया कॉलोनी में पतंग उड़ाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई है. पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही पुलिस ने की टीम मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button