मध्य प्रदेशराज्य

मंदिरों में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा :साड़ी पहनकर शनि मंदिर में घुसा चोर, हनुमान मंदिर से 15 हजार का मुकुट भी चुराया

 सतना।शहर के दो प्रमुख मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों वारदातें रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को अंजाम दी गई थीं। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में 15 जून की रात चोरी की वारदात हुई। आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम, लक्ष्मण और बजरंगबली की मूर्तियों से चांदी के मुकुट और दानपेटी का चढ़ावा चुरा लिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी राजन उर्फ खिल्लू (26) को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से करीब 15 हजार रुपए मूल्य के चांदी के मुकुट बरामद किए गए हैं।

*शनि मंदिर में साड़ी पहनकर की चोरी*
सभापुर थाना क्षेत्र के गैवीनाथ धाम स्थित शनि मंदिर में भी चोरी की वारदात सामने आई। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ने साड़ी पहनकर महिला का भेष धारण किया और दानपेटी चुरा ली।

आरोपी नाबालिग है और उसकी पहचान भी सीसीटीवी फुटेज से की गई।
पुलिस ने उससे 1,230 रुपए नकद और दानपेटी बरामद कर ली है।
नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

*मंदिर ट्रस्ट की सक्रियता से हुई त्वरित कार्रवाई*
मंदिर ट्रस्ट प्रमुख पंकज श्रीमाली द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को पकड़ लिया।

*पुलिस अधीक्षक   आशुतोष गुप्ता ने बताया*
“सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button