मध्य प्रदेशराज्य
मंडला में आज भारी बारिश की संभावना : 56.33 इंच बारिश दर्ज

मंडलाl मूसलाधार बारिश से जिले में अच्छी बारिश हुई है तो वही आम जनजीवन अस्त व्यस्त भी हुआ है l मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से आज भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है l
मंडला में मानसून की बारिश ने औसत को पार कर लिया है। जिले में 1 जून से 3 सितंबर तक 56.33 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह वार्षिक औसत 52.20 इंच का 107 प्रतिशत है।







