यशभारत , डिंडोरी ।जिले के गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम किकरा तलाब चौराहे पर तेज रफ्तार सीमेंट राखड़ कैप्सूल जो कि गोरखपुर की ओर से आ रही थी, सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे पिकअप वाहन तकनीकी खराबी के कारण पिकअप सवार लोगों को रौंदते हुए मौके से ट्रैक चालक फरार हो गया l आगे की कार्यवाही थाना गाड़ासरई के द्वारा की जा रही है।
मृतकों में दो ग्राम परसवाह,दो कर्वे मट्ठा एवं एक ब्यक्ति उफरी के होने की जानकारी प्राप्त हुई है,घटना पिकअप में कुछ खराबी के कारण सवार नीचे खड़े लोगों के साथ हुई है जहां सामने से तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रैक रौंदते हुए एक यात्री प्रतीक्षालय एवं एक छोटी सी होटल को रोंद दिया गया है। वही ग्राम की धार्मिक स्थली मढिया को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा घुसा। मौके से चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। वही घटना बड़ी दुखद होने के चलते मौके पर डिंडोरी एसपी वाहिनी सिंह सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजाग अक्षय दिगरेश तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी गाड़ासरई पुलिस सहित बल मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया गया। इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों के अनुसार कैप्सूल कंटेनर चालक की ही गलती दिखाई देती है। घटना में अभी तक 5 लोगों की मृत होने की खबर है।
Back to top button