ग्वालियर l ग्वालियर में भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गईl दरअसल, युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहा था तभी मैरिज गार्डन के सामने ऑटो चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
हादसा बिजौली थाना क्षेत्र के कस्तूरी मैरिज गार्डन, गणेशपुरा में शनिवार रात का है। जिस समय हादसा हुआ, उसका भाई मैरिज गार्डन के सामने इंतजार कर रहा था और उसके सामने ही एक्सीडेंट में उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
भिंड स्थित मौ निवासी 45 वर्षीय बलराम पुत्र रामेश्वर बघेल एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे। काम के सिलसिले में बलराम हाल ही में बड़ागांव मुर्गी फार्म के पास रह रहे थे। उनके साथ उनका छोटा भाई अरविंद बघेल भी रहता है।
गणेशपुरा स्थित कस्तूरी मैरिज गार्डन में रिश्तेदार के यहां शनिवार को शादी थी, इसलिए अरविंद बघेल पहले पहुंच गया था, जबकि बलराम ने कुछ देर बाद आने के लिए कहां और जैसे ही बलराम पहुंचा तो ऑटो ने टक्कर मार दी l
Back to top button