मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ने ली एक युवक की जान, दूसरा जिंदगी और मौत से कर रहा संघर्ष, क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

सतना। रामपथ गमन पर मैहर बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 19 वर्षीय युवक पुष्पेन्द्र कोल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय मोहित कोल गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक— सोनवारी निवासी पुष्पेन्द्र कोल (19) और मोहित कोल (16) — शनिवार को उचेहरा थाना क्षेत्र के नई दिल्ली गांव में काम करने के बाद शाम करीब 7 बजे बाइक क्रमांक MP 19 MD 1048 से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रामपथ गमन पर सतना-मैहर बाईपास के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे पुष्पेन्द्र को गंभीर सिर की चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मदद पहुंचाई। तुरंत डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने पुष्पेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मोहित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मैहर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button