मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : तीन युवकों की दर्दनाक मौत …क्षेत्र में हड़कंप, एक गंभीर घायल…

Table of Contents

मंडला।नेशनल हाईवे 30 के मंडला-रायपुर रोड पर  चारटोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण टक्कर जोरदार हुई। बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि घटना गढ़ी थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक बिछिया थाना क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों में ग्राम जामुन टोला, पंचायत करंजिया माल के दो युवक और करंजिया माल का एक युवक शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों में करंजिया माल निवासी जगदीश यादव (36) भी थे, जो लाइनमैन का काम करते थे और काम से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए बिछिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत करंजिया माल निवासी मनोज सल्लाम ने बताया कि घटना के वक्त मोनेश मोंगरे (30) (ट्रक ड्राइवर), संकित दास टांडिया (30) और रामप्रकाश उइके एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लाइन मेन जगदीश यादव बाइक से घर आ रहा था। नेशनल हाईवे से हलौन बांध रोड़ में टोल से करीब 2 किमी दूर दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों की मौत हो गई जबकि रामप्रकाश उइके मामूली तौर पर घायल हुआ है। दुर्घटना मंडला-रायपुर रोड़ के नजदीक चारटोला टोल प्लाजा से करीब 2 किमी दूर हलौन बांध रोड़ में हुआ है। ये क्षेत्र बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। लेकिन यह क्षेत्र मृतक मंडला जिले के बिछिया के नजदीक है और मृतक भी बिछिया थाना अंतर्गत गांव के निवासी हैं। शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button