भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने किया पीएमश्री स्कूलों का दौरा
पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा और नवाचार पर जोर

पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा और नवाचार पर जोर
कटनी, यशभारत। जिले के पीएम श्री विद्यालयों में 21वीं सदी आधारित शिक्षा और व्यवहारिक कौशल को मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार के संयुक्त सचिव फूलचंद्र प्रसाद ने जिले के सभी पीएम श्री, केंद्रीय और जवाहर नवोदय विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के संयुक्त संचालक आर.के. डेकाटे भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा की गुणवत्ता और “लर्निंग विद अर्निंग साइंटिफिक एजुकेशन” के मॉडल पर चर्चा की।
इससे पहले संयुक्त सचिव ने विकासखंड विजयराघवगढ़ के दो पीएम श्री विद्यालय (खलवारा बाजार कैमोर और खिरवा नं. 2) का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, एडीपीसी धनश्री जैन, एपीसी अभय जैन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे।






