कटनीमध्य प्रदेश

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती कल से झिंझरी पुलिस लाइन में, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए एसपी ने जारी किए निर्देश

कटनी, यश भारत। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा शहर के समस्त थाना प्रभारियों को गूगल मीट के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि अन्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था में समन्वय सुनिश्चित किया जाए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही शहर के होटल, लॉज एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित से अधिक किराया न वसूला जाए, इसके लिए संबंधित होटल एवं लॉज संचालकों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त भर्ती स्थल एवं उसके आसपास आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्य सामग्री के निर्धारित मूल्यों पर कड़ी निगरानी रखने, एवं वस्तुओं के अधिक मूल्य वसूली की शिकायत मिलने पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। कटनी पुलिस द्वारा समन्वय, सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button