भाजपा की प्रोफेशनल मीट में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियाँ

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “प्रोफेशनल मीट” को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण से की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने शत्रु को घर में घुसकर मारा और यह दर्शाया कि भारत अब सुरक्षा के मामले में समझौता नहीं करता।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य बिंदु:
प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को दिखाया कि भारत अपने मूल स्वभाव से समझौता नहीं करता।
भारत अब दुनिया की ओर ताकने वाला देश नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर राष्ट्र बन चुका है।
2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, आज चौथे स्थान पर है।
भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर मोदी सरकार ने करारा प्रहार किया है।
श्रीराम मंदिर निर्माण और योग दिवस जैसे फैसलों ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति को पुनर्स्थापित किया।
विष्णुदत्त शर्मा का संबोधन:
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 वर्षों में प्रोफेशनल्स को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले भारत को भ्रष्ट और गरीब देश के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब भारत की छवि एक मजबूत, आत्मनिर्भर और स्वच्छ राष्ट्र की बन चुकी है।
श्री शर्मा के प्रमुख बिंदु:
डिजिटल इंडिया के तहत 49% भुगतान आज डिजिटल हो रहा है – यह विश्व रिकॉर्ड है।
गरीबी दर 27% से घटकर 5.3% पर आ गई है – 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने लिंगानुपात में सुधार लाया – अब 1020 बेटियां प्रति 1000 लड़कों पर जन्म ले रही हैं।
केन-बेतवा परियोजना से बुंदेलखंड को सूखे से मुक्ति मिल रही है।
नारी सशक्तिकरण के तहत संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है।