मध्य प्रदेशराज्य

भाईदूज के दिन बुझ गया घर का चिराग : संदिग्ध अवस्था में मिली 8 वर्षीय मासूम की कुएं में लाश,पुलिस जांच में जुटी

Table of Contents

 यश भारत, डिंडोरी lडिंडोरी जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया में 8 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में गांव के ही कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाबालिक बच्चे का शव गांव के कुएं में मिलने की सूचना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। वही कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैं। 

डिंडोरी कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 वर्षीय बालक आशिक मरावी अपने नाना नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था,आशीष घर से बाहर निकला था लेकिन जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो आशीष के परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों से पतासाजी की लेकिन पता नहीं चला। वही उसका शव गांव के ही कुएं में उतराता हुआ मिला,जिसके बाद परिजनों ने सूचना डिंडोरी कोतवाली पुलिस को दी साथ ही जानकारी बच्चे के पिता सुनील को भी दी। 

परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं, वही शव का डिंडोरी जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button