
कटनी/ भोपाल, यशभारत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में कुछ और नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसके तहत आशुतोष तिवारी को पार्टी के सभी प्रकोष्ठों का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मनोरंजन मिश्र को मोर्चों का प्रभारी और जितेंद्र लिटोरिया को प्रदेश कार्यकाल व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि ये नेता संगठन में ही काम करेंगे। इनकी संभावनाएं निगम मंडल की नियुक्तियों में भी बनी हुई थी। गौरतलब है कि आशुतोष तिवारी और जितेंद्र लिटोरिया कटनी जिले के भाजपा संगठन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। दोनों नेताओं के कटनी के भाजपा नेताओं से अच्छे रिश्ते हैं। संगठन में इनकी प्रदेश स्तर पर मौजूदगी का लाभ कटनी को मिलेगा।
