जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ब्रेकिंग न्यूज – भोपाल देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी बिलखिरिया पुलिस ने अपहृत नाबालिग को महाराष्ट्र से किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज – भोपाल देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी

 

बिलखिरिया पुलिस ने अपहृत नाबालिग को महाराष्ट्र से किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 

भोपाल, यश भारत।

भोपाल देहात के थाना बिलखिरिया क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद (संभाजीनगर) से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

 

🔹 घटना का विवरण

19 मई 2025 को एक महिला ने बिलखिरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई है। प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण का प्रतीत हुआ, जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

 

🔹 पुलिस की सक्रियता

भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर गुमशुदा नाबालिगों की शीघ्र बरामदगी के लिए सख्त कदम उठाए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया और एसडीओपी प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने एक विशेष टीम गठित की।

मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दबिश देकर 23 वर्षीय आरोपी अभिनस चौहान को गिरफ्तार किया। साथ ही नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर भोपाल लाया गया।

गंभीर धाराएं जोड़ी गईं

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में BNS की धाराएं 64(2)(F), 64(2)(M)(L)(H) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस सफलता में थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान, सउनि शेर सिंह, प्रआर योगेश भवसार, आर आकाश सिंह, महिला आरक्षक खुशबू पंवार तथा सायबर सेल के प्रआर मुश्ताक अहमद व योगेश मिश्रा की अहम भूमिका रही।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button