जबलपुरमध्य प्रदेश

ब्रेकिंग : करेंट लगने से हुई दो की मौत.. क्षेत्र में हड़कंप 

 

मंडला, यश भारतlविकासखंड नैनपुर के ग्राम पंचायत पिंडरई में अमित जैन की दुकान में सेंडो बनियान का फ्लेक्स लगा रहे 2 युवकों को करेंट लगा जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। फ्लेक्स लगाते वक्त हाई टेंशन लाइन ने दोनों को अपनी ओर खींच लिया और दोनों युवकों का मौके पर ही दुखद निधन हो गया।

 

 

जिसमें एक मजदूर का नाम युवराज पिता जगदीश निवासी छोटी ओमती जबलपुर उम्र 23 साल एवं दूसरे मजदूर का नाम सौरभ डोंगरे पिता संतोष डोंगरे उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनिया विकासखंड मोहगांव थाना नैनपुर है। उक्त घटना चौकी पिंडरई की घटना है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button