मध्य प्रदेशराज्य

बैटमैन को सिखाने आए ‘बैडमैन’ : बटियागढ़ क्रिकेट फाइनल में पहुंचे गुलशन ग्रोवर

Table of Contents

दमोहl जिले की पथरिया विधानसभा अंतर्गत बटियागढ़ ब्लॉक में चल रहे विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मंगलवार  उस समय खास रोमांच देखने को मिला, जब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर खेल मैदान पहुंचे। ‘बैडमैन’ के नाम से प्रसिद्ध गुलशन ग्रोवर का स्वागत पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया।

गुलशन ग्रोवर की एक झलक पाने के लिए मैदान में हजारों दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनसे उनके चर्चित फिल्मी डायलॉग बोलने का आग्रह भी किया, जिस पर माहौल और अधिक जोशपूर्ण हो गया।

क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चिरोला और सदगुवा की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सदगुवा की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 147 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए चिरोला की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी।

इस अवसर पर गुलशन ग्रोवर ने कहा कि वे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इतनी दूर आए हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।

बटियागढ़ में आयोजित इस फाइनल मुकाबले में खेल, सिनेमा और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बनाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button