
कटनी- यशभारत – अहिंसा, सत्य और मानवता के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस शहीद दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी भवन में
श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सह प्रभारी चंदन यादव जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे जिला शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस जनो ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा का मार्ग वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार द्वारा अथिति जनो का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पटेल ब्लाक अध्यक्ष राजेश जाटव,अजय जैसवानी अरविंद गुप्ता,अजय कोल, सहित समस्त कांग्रेस परिवार नगर एवं जिला के पार्षदगण,सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,
महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवक कांग्रेस एवं NSUI के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया वक्ताओं ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई







